
काली माँ दुर्गा मनाते चलो मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
अंग मैया के चोला सोहे।उपर से चुनरी उढा़ते चलो
मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
काली माँ💐💐💐💐💐💐💐।
शीश मैया के टीका सोहे।कान मैया के झाले सोहे।
उपर से बिन्दियाँ लगाते चलो मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
उपर से नथली पहनाते चलो मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
काली माँ💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
गले मैया के हरवा सोहे।हाथ मैया के कंगना सोहे।
उपर से माला पहनाते चलो मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
उपर से मेहंदी लगाते चलो मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
काली माँ💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
कमर मैया के तगड़ी सोहे।पैर मैया के पायल सोहे।
उपर से गुच्छा लगाते चलो मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
उपर महावर लगाते चलो मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
काली माँ 💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
भोग मैया के हलवा सोहे।भोग मैया के छोले सोहे।
नारियल कि भेंट चढ़ाते चलो मन्दिर मे फूल बरसाते चलो।
काली माँ💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments